सासाराम में परिवार संग छठ घाट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
बेताब अहमद
सासाराम। लोकआस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को सासाराम के घाट पर आस्था और पारिवारिक संस्कारों की बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एक आम श्रद्धालु की तरह सिर पर केले का घौद उठाए घाट पर पहुंचे और अपनी माँ स्नेहलता कुशवाहा को विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करवाया।
गौरतलब है कि स्नेहलता कुशवाहा ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार सासाराम में छठ किया था। चुनाव में जीत मिलने के बाद उन्होंने अपनी आस्था और संकल्प को निभाते हुए इस साल भी यहीं व्रत करने का फैसला लिया। इस पावन अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा समेत पूरा परिवार एक साथ नजर आया। अर्घ्य के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने देश-विदेश में बसे सभी बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
रविवार को संध्या अर्घ्य के मौके पर उनके पुत्र और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश केले का घौद लेकर घाट पहुंचे और माँ को सूर्य देव को अर्घ्य दिलाया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा भी परिवार के साथ मौजूद रहे। मंत्री ने इस महापर्व को सभी की साझा आस्था का प्रतीक बताते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बिहारवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ सभी का महापर्व है। उन्होंने बिहार के साथ देश और विदेश में रहने वाले बिहारवासियों को भी पर्व की शुभकामनाएं दीं। छठ महापर्व के तीसरे दिन सासाराम में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपनी मां और परिवार के साथ संध्या अर्घ्य देने घाट पहुंचे। मंत्री केले का घौद लेकर घाट पहुंचे और अपनी माताजी को विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करवाया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।

सासाराम की धरती से कुशवाहा परिवार का यह जुड़ाव बेहद खास है। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान स्नेहलता कुशवाहा ने पहली बार यहीं छठ व्रत की शुरुआत की थी। चुनाव में मिली जीत के बाद इस बार भी उन्होंने सासाराम में ही छठ करने का अपना संकल्प निभाया, जिसमें उपेंद्र कुशवाहा पूरे समय परिवार के साथ मौजूद रहे।