नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गिरिडीह। झारखंड सरकार की नई दिशा नई पहल नीति से प्रभावित होकर हार्डकोर नक्सली अजय महतो की कुख्यात नक्सली पत्नी अनीता किस्कू उर्फ बबिता महतो ने आज गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण के समय सीआरपीएफ के अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह भी उपस्थित थे।
गिरिडीह में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र की रहने वाली बबिता वर्ग 4 तक पढ़ी हुई है। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य के आधे दर्जन जिलों की पुलिस को बबिता की 18 मामलों में तलाश थी। एसपी ने बताया कि बबिता के विरुद्ध सरकारी संपतियों के नुकसान के मामले दर्ज है ।
गिरिडीह एसपी ने भी भूले भटके लोगों को मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की।
नक्सली बबिता महतो ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उसे खुशी हो रही है कि आज वो समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रही है। उन्होंने सभी नक्सलियों से आत्मसमपर्ण करने का अनुरोध किया।