By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    पितृपक्ष मेला में निर्बाध बिजली के लिए एसबीपीडीसीएल की व्यापक तैयारी : सौरभ जोरवाल

    पहली बार चार मोबाइल ट्रांसफार्मर और वॉकी-टॉकी संचार व्यवस्था, गया में 20…

    By Suraj Kumar
    BiharPatna

    राइस मिलरों से अब सिर्फ उसना चावल ही लिया जाएगा : अशोक चौधरी

    राइस मिल एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में मंत्री ने कहा- मिलिंग चार्ज…

    By Suraj Kumar
    Bihar

    मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों के नाम पर साढ़े 3 करोड़ की ठगी, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  मुजफ्फरपुर, बिहार। मुजफ्फरपुर में बोचहां और मुशहरी प्रखंड की…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    रांची के डोरंडा में अवैध बूचड़खानों पर पुलिस की कार्रवाई, सैकड़ों गोवंश और भारी मात्रा में चमड़ा बरामद

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र में अवैध बूचड़खानों के संचालन…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    ‘गोलगप्पे की टोकरी और चना-चूर कॉर्नर वाला पंडाल’: हिनू शुक्ला कॉलोनी में सजेगा 55 फीट ऊंचा अनोखा पूजा पंडाल

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। राजधानी रांची के हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी में इस…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत दो युवतियों और दो युवकों ने गंवाई जान

    मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

पितृपक्ष मेला में निर्बाध बिजली के लिए एसबीपीडीसीएल की व्यापक तैयारी : सौरभ जोरवाल

रांची के डोरंडा में अवैध बूचड़खानों पर पुलिस की कार्रवाई, सैकड़ों गोवंश और भारी मात्रा में चमड़ा बरामद

राइस मिलरों से अब सिर्फ उसना चावल ही लिया जाएगा : अशोक चौधरी

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

पितृपक्ष मेला में निर्बाध बिजली के लिए एसबीपीडीसीएल की व्यापक तैयारी : सौरभ जोरवाल

Suraj Kumar
Last updated: September 24, 2026 7:10 pm
By Suraj Kumar
Share
5 Min Read
SHARE

पहली बार चार मोबाइल ट्रांसफार्मर और वॉकी-टॉकी संचार व्यवस्था, गया में 20 छोटे नियंत्रण कक्ष भी रहेंगे सक्रिय

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

- Advertisement -

पटना। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गया जी और पुनपुन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने व्यापक तैयारियां की हैं। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले पितृपक्ष मेला को लेकर बिजली कंपनी ने आपात परिस्थितियों में त्वरित विद्युत बहाली के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल ने कहा कि पितृपक्ष मेला आस्था, श्रद्धा, परंपरा और सेवा का महापर्व है। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गया जी और पुनपुन पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया गया है। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।

- Advertisement -

पितृपक्ष मेला के दौरान प्रमुख पिंडदान एवं तर्पण स्थलों, आवागमन मार्गों तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विष्णुपद मंदिर के समीप अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में 20 छोटे नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेंगे।

इस बार पहली बार मेला क्षेत्र में वॉकी-टॉकी संचार व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से पदाधिकारी और तकनीकी कर्मी आपस में तत्काल संपर्क स्थापित कर बिजली संबंधी समस्याओं पर तेजी से कार्रवाई कर सकेंगे।

- Advertisement -

आपात स्थिति में तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए चार मोबाइल वैन पर ट्रांसफार्मर चार्ज अवस्था में तैयार रखे जाएंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विद्युत सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। विद्युत पोलों पर डाइइलेक्ट्रिक पेंट कराया गया है, ताकि विद्युत स्पर्शाघात की संभावना को कम किया जा सके।

निर्बाध आपूर्ति के लिए मानपुर और चंदौती के दो 33 केवी स्रोतों से डंडीबाग विद्युत उपकेंद्र के दो पावर ट्रांसफार्मरों तथा टाउन-2 ओल्ड और टाउन-2 न्यू 11 केवी फीडरों को अलग-अलग जोड़कर वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था तैयार रखी गई है।

पुनपुन के पितृपक्ष मेला क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। कूड़ा नवादा पावर सब-स्टेशन को 33 केवी परसा बाजार और 33 केवी कूड़ा नवादा, दोनों स्रोतों से जोड़ा गया है।

- Advertisement -

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 11 केवी पुनपुन टाउन फीडर को परसा बाजार स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र में स्थापित डेडिकेटेड 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर से जोड़कर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर लोड बैलेंसिंग की व्यवस्था भी की गई है।

विद्युत सुरक्षा के मद्देनजर नंगे तारों को कवर्ड कंडक्टर, एबी केबल और अंडरग्राउंड केबल से बदला गया है। विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मरों की आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। मेला क्षेत्र में एक अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां से बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी होगी।

प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को 24 घंटे निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति मिले। इसके लिए बिजली कंपनी के अभियंता, अधिकारी और कर्मी पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी से कार्य करेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने मेला अवधि में सभी अभियंताओं, अधिकारियों और कर्मियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ दायित्व निभाने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से विद्युत सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने तथा किसी भी बिजली संबंधी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में विद्युत व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। एसबीपीडीसीएल ने सेवा, सुरक्षा और सतत विद्युत आपूर्ति के संकल्प के साथ मेला क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को विश्वसनीय एवं सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

TAGGED:Pitru Paksha Fair
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

रांची के डोरंडा में अवैध बूचड़खानों पर पुलिस की कार्रवाई, सैकड़ों गोवंश और भारी मात्रा में चमड़ा बरामद
लेटेस्ट न्यूज़
राइस मिलरों से अब सिर्फ उसना चावल ही लिया जाएगा : अशोक चौधरी
National लेटेस्ट न्यूज़
‘गोलगप्पे की टोकरी और चना-चूर कॉर्नर वाला पंडाल’: हिनू शुक्ला कॉलोनी में सजेगा 55 फीट ऊंचा अनोखा पूजा पंडाल
लेटेस्ट न्यूज़
जलती बस में यात्रियों को फंसा छोड़ भागे ड्राइवर-कंडक्टर, 9 यात्रियों की मौत, अब दोनों हिरासत में
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों के नाम पर साढ़े 3 करोड़ की ठगी, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार पंचायत चुनाव: 122 जातियों का होगा हिसाब, फिर तय होगा ईबीसी आरक्षण, जल्द शुरू होगा सर्वे
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत दो युवतियों और दो युवकों ने गंवाई जान
लेटेस्ट न्यूज़
जमशेदपुर के केनरा बैंक में फिल्मी अंदाज में हुई 42 लाख की डकैती
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

कुशल वक्ता और सर्वमान्य नेता थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी : सुशील कुमार सिंह

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

औरंगाबाद के 25 पंचायतों में कल आयोजित होंगे सहयोग शिविर

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मतदाता सूची में दावा व आपत्तियां एक से 31 अगस्त तक की जाएगी दर्ज 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के नए रूट से घर-दुकान और कॉलेज पर मंडराते खतरे के खिलाफ ग्रामीणों और छात्रों की भूख हड़ताल जारी

By Editor NBT

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?