नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विरोधियों को कुछ ऐसे अंदाज में जवाब दिया है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। मांझी ने कहा है कि दिल जले हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कहीं ‘दीप’ जले, कहीं ‘दिल’। हम ने दीप क्या जलाया,कुछ का तो दिल ही जल गया।वैसे कल एक बार फिर साबित हो गया कि देश की महान अवाम अपने चहेते नेता नरेन्द्र मोदी जी से बेइंतहा मुहब्बत करती हैं।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अब जिसकी दिल जल रहा है उसके लिए हम कुछ नहीं कर सकतें स्वास्थ्य मंत्रालय नड्डा जी के पास है वही कुछ करेंगें। एनडीए का हिस्सा जीतन राम मांझी पीए मोदी के जबरदस्त समर्थकों में से एक हैं। मांझी लगातार पीएम मोदी का समर्थन करते हैं। इतना ही नहीं मांझी पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने का बचाव भी किया है। उन्होंने विरोधियों को अपने अंदाज में जवाब दिया है।
जीतन राम मांझी के बयान पर नेटिजन्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक यूजर ने लिखा है कि एक मर्यादा होता है अपनी कुर्सी की कुछ गरिमा होता है। इस देश की जनता को कब तक बेवक़ूफ़ बनाएगा जीतन राम मांझी जी! ज़रा बिहार की तबाही पर कुछ कीजिए! एक यूजर ने कहा है कि शर्म आनी चाहिए माझी जी आपको… मेरा बिहार बाढ़ से परेशान है और आप बकवास कर रहे हैं। एक बार उस गरीब के बारे में भी सोचिये जो भर पेट खाना नहीं खा रहा है।
एक यूजर ने कहा कि 60 लाख गरीब, लाचार, बेसहाय लोगों का बाढ़ से दिल जल रहा मांझी जी। बिहार की जनता ने आपको सदन पहुंचाया और आप दिल जला के राजनीति कर रहे हैं। शर्म करिए महाराज 60 लाख लोगों का बद्दुआ लगेगी। मांझी जी जब तक केन्द्र में मंत्री पद है और राज्य के सत्ता में भागीदारी तभी तक मोदी प्रेम हैआपने ब्राह्मणों को भला बुरा बोला था और क्या पता कल मुस्लिमों के लिए हिंदू विरोध में खड़े हो जाए।