नवबिहार टाइम्स संवाददाता
पालीगंज (पटना)। पालीगंज नगर बाजार के बिहटा मोड़ स्थित मंदिर में सो रहे एक राहगीर के गले से गुरुवार की रात सोने का लॉकेट काटकर चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पालीगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को मंदिर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने नगर बाजार स्थित रामलखन कॉलेज के पास रहने वाले राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।