By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    AMUOBA बिहार चैप्टर, पटना ने शैक्षिक उत्कृष्टता और सामाजिक सुधार के आह्वान के साथ ‘सर सैयद दिवस 2026’ मनाया

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना। ए एम यू,ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (AMUOBA), बिहार शाखा,…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    बेखौफ मनाएं दुर्गा पूजा: DM-SP की अगुवाई में फ्लैग मार्च, जनता को मिला सुरक्षा का भरोसा

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो अरवल। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित…

    By Betab Ahmad
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से लापता लड़की समेत चार नाबालिगों को कराया मुक्त

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो खूंटी। मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खूंटी पुलिस…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    CCL कर्मी मंगलेश पाल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार

    प्रेमी और नाबालिग सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की रची थी साजिश,…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    गिरिडीह हादसा: प्रसाद बनाते समय सिलिंडर फटा, चाची-मासूम भतीजी की मौत

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो गिरिडीह। जहाँ कुछ ही पलों पहले माँ दुर्गा के…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से लापता लड़की समेत चार नाबालिगों को कराया मुक्त

AMUOBA बिहार चैप्टर, पटना ने शैक्षिक उत्कृष्टता और सामाजिक सुधार के आह्वान के साथ ‘सर सैयद दिवस 2026’ मनाया

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

इस वर्ष औरंगाबाद को मिलेगा 500 ग्रामीण सड़कों का उपहार 

NBT Admin
Last updated: January 23, 2025 10:45 am
By NBT Admin
Share
5 Min Read
SHARE

औरंगाबाद : आवागमन सुविधा में क्रांतिकारी बदलाव की ओर अग्रसर

कमल किशोर 

- Advertisement -

औरंगाबाद। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग की पहल पर औरंगाबाद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) और मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत इस साल जिले को 500 से अधिक सड़कों और तीन दर्जन से अधिक पुल-पुलियों का उपहार मिलने वाला है। इससे न केवल आवागमन सुविधाओं में वृद्धि होगी बल्कि जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

- Advertisement -

ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के अंतर्गत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 439 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में 115 किलोमीटर की 80 सड़कों, नबीनगर में 198 किलोमीटर की 123 सड़कों, ओबरा में 83 किलोमीटर की 48 सड़कों, गोह में 130 किलोमीटर की 80 सड़कों, औरंगाबाद में 105 किलोमीटर की 62 सड़कों और कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में 74 किलोमीटर की 44 सड़कों का निर्माण शामिल है।

- Advertisement -

श्री अरशद ने बताया कि छोटे टोले और बसावटों को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। आगामी 28 फरवरी तक विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) मुख्यालय को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक चयनित सड़कों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत जिले में 152 पुल-पुलियों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से 12 पुलों के लिए चेकलिस्ट विभाग को सौंप दी गई है और इनका विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। इस योजना से सुदूरवर्ती गांवों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और प्रखंड एवं जिला मुख्यालय तक की दूरी भी कम हो जाएगी।

जिले में वर्तमान में 653 ऐसे टोले हैं, जो सड़क संपर्क से वंचित हैं। विभाग द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से इनका सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में 104 पथों का डीपीआर तैयार कर 31 जनवरी तक मुख्यालय को भेजा जाएगा। इससे इन गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी और वे आसानी से शहरों से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना के तहत पांच वर्ष पूर्व या उससे पहले निर्मित सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। औरंगाबाद कार्य प्रमंडल के तहत 383 सड़कों में से 303 का डीपीआर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। दाउदनगर कार्य प्रमंडल के अंतर्गत 239 सड़कों में से 185 के लिए डीपीआर पहले ही समर्पित किया जा चुका है, शेष को 31 जनवरी तक भेजा जाएगा।

- Advertisement -

जो सड़कें राष्ट्रीय उच्च पथ और राजकीय उच्च पथ से जुड़ी हैं और जिन पर भारी वाहनों का संचालन होता है, उन्हें 5 मीटर चौड़ा करने की योजना भी तैयार की जा रही है। आवश्यकतानुसार सड़कों का चौड़ीकरण कर आवागमन को सुगम बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने से औरंगाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की तस्वीर बदल जाएगी। न केवल ग्रामीण आबादी को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया बल मिलेगा। किसान अपनी फसलें बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की जीवनशैली में व्यापक सुधार आएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। बेहतर सड़कों के निर्माण से पर्यटकों को आकर्षित करने में सहायता मिलेगी और स्थानीय शिल्प, संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक ग्रामीणों की आसान पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे जीवन स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सरकार की इस पहल से जिले के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead1
Wink0

Live News

Latest News

रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार
लेटेस्ट न्यूज़
खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से लापता लड़की समेत चार नाबालिगों को कराया मुक्त
लेटेस्ट न्यूज़
AMUOBA बिहार चैप्टर, पटना ने शैक्षिक उत्कृष्टता और सामाजिक सुधार के आह्वान के साथ ‘सर सैयद दिवस 2026’ मनाया
लेटेस्ट न्यूज़
बेखौफ मनाएं दुर्गा पूजा: DM-SP की अगुवाई में फ्लैग मार्च, जनता को मिला सुरक्षा का भरोसा
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गांधी मैदान में सुरक्षा और रोशनी के पुख्ता इंतजाम, डीएम ने परखी रावण दहन की तैयारियां
लेटेस्ट न्यूज़
CCL कर्मी मंगलेश पाल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़
आमने-सामने दो टेंपो की टक्कर में चालक समेत चार घायल, एक रेफर
लेटेस्ट न्यूज़
महानवमी पर मसौढ़ी के देवी मंदिरों में सामूहिक हवन और पूर्णाहुति, 9 दिन की साधना का आज होता है समापन
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बधार में मिली युवक की सिर कटी लाश

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़

सीवान में 30 से अधिक जगहों पर गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, बारिश भी नहीं रोक सकी देशभक्ति का जज्बा

By Editor NBT
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

सुंदरगंज जाने वाली सड़क में लगाया गया हाइट बैरियर, बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

यातायात नियमों का पालन करने वालों को दिया गया फूल और चॉकलेट

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?