नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। बाणसागर मुख्य बाँध से सोन नदी में जल प्रवाह बढ़ाए जाने के कारण जिले में सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है।
दिनांक 27.09.2026 को अपराह्न 01:00 बजे इन्द्रपुरी सोन बराज में 69 में से 15 गेट खुले हैं। बराज के डाउनस्ट्रीम में वर्तमान जल प्रवाह 43,756 क्यूसेक है तथा जलस्तर का रुझान गिरावट (Falling) की ओर है।
जिला प्रशासन द्वारा सोन नदी के तटवर्ती एवं निचले इलाकों (Low-lying areas) में रहने वाले लोगों से विशेष रूप से सावधानी बरतने तथा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की गई है। आमजन से अपील है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए सतर्क एवं सावधान रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी सूचना एवं निर्देशों का पालन करें।