नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। राजकीय पॉलिटेक्निक औरंगाबाद के व्याख्याता एवं छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 14 स्वर्ण पदक एवं 9 रजत पदक जीतकर मगध कमिश्नरी स्तर पर सभी संस्थाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला संस्थान बना। इन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। विदित हो कि विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में राजकीय पॉलिटेक्निक गया द्वारा चार दिवसीय मगध कमिश्नरी स्तरीय उमंग खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया था।
प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है-
वॉलीबॉल बालक वर्ग में कप्तान एवं खिलाड़ी रौशन, आशुतोष, बादल, दिव्यांशु, पियूष, रोहित, निशांत एवं अन्य ने स्वर्ण पदक, बैडमिंटन बालिका वर्ग में जया, वंदना ने स्वर्ण पदक, 400 मीटर रिले बालक वर्ग में अनुराग, राज गर्ग, मंचल, रौशन ने स्वर्ण पदक, 400 मीटर रिले बालिका वर्ग में रूबी, संध्या, सुप्रिया, आराधना ने स्वर्ण पदक, कैरम बालिका वर्ग में संध्या, प्रज्ञा ने स्वर्ण पदक, लॉन्ग जंप बालक वर्ग में अमित ने रजत पदक, लॉन्ग जंप बालिका वर्ग में रूबी ने स्वर्ण पदक, हाई जंप बालिका वर्ग में प्रज्ञा ने स्वर्ण पदक, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में अमित ने रजत पदक, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में पल्लवी ने रजत पदक, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रूबी ने स्वर्ण पदक, सुप्रिया ने रजत पदक, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मंचल ने स्वर्ण पदक, अनुराग ने रजत पदक, 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रूबी कुमारी ने स्वर्ण पदक, समूह चर्चा में आदित्य प्रताप ने स्वर्ण पदक, वाद-विवाद प्रतियोगिता में जया, आलोक कुमार राजन ने स्वर्ण पदक, पोस्टर मेकिंग में नंदिनी ने रजत पदक जीता।
इसके अलावा शिक्षक वर्ग से शतरंज पुरुष वर्ग में गौरव शाह ने स्वर्ण पदक, शतरंज महिला वर्ग में आकांक्षा, आंचल मौर्या ने स्वर्ण पदक, कैरम महिला वर्ग में रजत पदक, बैडमिंटन महिला वर्ग में उपविजेता एवं वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में उपविजेता रहा।