नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आहूत उद्योग विभाग के विभिन्न योजनाओं के ऋण स्वीकृति एवं भुगतान शिविर में औरंगाबाद जिला अंतर्गत दशहरा के अवसर पर विभिन्न पूजा समिति द्वारा पूजा पंडालों में भारत एवं बिहार के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तीन पूजा समितियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रथम पुरस्कार माँ भारती क्लब, रमेश चौक, औरंगाबाद, द्वितीय पुरस्कार माँ दुर्गा पूजा समिति, विद्युत कॉलोनी, औरंगाबाद एवं तृतीय पुरस्कार माँ काली नवयुवक संघ, पटना रोड, राष्ट्रीय स्कूल के फिल्ड में दाउदनगर को दिया गया।

माँ भारती क्लब, रमेश चौक द्वारा पंडाल के अंदर चार धाम का भव्य प्रदर्शनी एवं पंडाल के बाहर जगुई जिला में स्थित माँ काली मंदिर के प्रतिरूप जो कि भारत एवं बिहार की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक मान्यता एवं ऐतिहासिक धरोहर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान, माँ दुर्गा समिति, विद्युत कॉलोनी द्वारा पंडाल में दिल्ली में स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के प्रतिरूप जो कि भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय स्थान एवं माँ काली नवयुवक संघ पटना रोड, राष्ट्रीय स्कूल के फिल्ड में दाउदनगर द्वारा पंडाल में भव्य रूप से आकर्षक अंदाज में भारत के महान स्थापत्य कला की उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तृतीय स्थान हेतु जिला स्तरीय गठित कमिटि द्वारा चयन किया गया है।
प्रथम स्थान पर चयनित पूजा समिति को प्रोत्साहन राशि 25000, द्वितीय स्थान पर पूजा समिति को प्रोत्साहन राशि 15000 एवं तृतीय स्थान पर चयनित माँ काली नवयुवक संघ समिति को प्रोत्साहन राशि 5000 दी गई।