By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बिहार की नई छलांग: जनवरी 2027 में राजगीर करेगा तलवारबाजी विश्व कप की मेजबानी

    राजगीर के सिर सजेगा एक और ताज, जनवरी 2027 में जुटेंगे दुनिया…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    बालू, शराब और जमीन माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, हर जिले से मांगा गया ब्योरा

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माफिया और…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    योजनाओं के उद्घाटन और शिलापट्ट से अफसरों का नाम बाहर, बिहार सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

    लोकतांत्रिक मर्यादा और प्रोटोकॉल का सम्मान: सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी…

    By Betab Ahmad
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की कार्रवाई, सीओ शैलेश कुमार के आवास पर पांच घंटे तक छापेमारी

    गिरिडीह के शास्त्री नगर स्थित आवास को खंगाला, सुरक्षा के मद्देनजर तैनात…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    राजपुरा ओसीपी में सुरक्षा कर्मी की पिटाई, मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन

    कोयला चोरी रोकने को लेकर विवाद, महिला और पुरुष पर हमले का…

    By Betab Ahmad
    JharkhandRanchi

    बिजली के करंट और रेल हादसों में 26 साल में 256 हाथियों की मौत

    अप्राकृतिक कारणों से हुई 172 हाथियों की मौत  नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  रांची। झारखंड…

    By Suraj Kumar
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बिहार की नई छलांग: जनवरी 2027 में राजगीर करेगा तलवारबाजी विश्व कप की मेजबानी

रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की कार्रवाई, सीओ शैलेश कुमार के आवास पर पांच घंटे तक छापेमारी

राजपुरा ओसीपी में सुरक्षा कर्मी की पिटाई, मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बिहार की नई छलांग: जनवरी 2027 में राजगीर करेगा तलवारबाजी विश्व कप की मेजबानी

Betab Ahmad
Last updated: November 20, 2026 1:36 pm
By Betab Ahmad
Share
4 Min Read
SHARE

राजगीर के सिर सजेगा एक और ताज, जनवरी 2027 में जुटेंगे दुनिया भर के युवा तलवारबाज

बेताब अहमद
पटना/राजगीर। राज्य सरकार की खेल-उन्मुख नीतियों और विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना के विकास की दिशा में बिहार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। बिहार पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। जनवरी 2027 के तीसरे सप्ताह में राजगीर में कैडेट और जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका के तलवारबाजी विश्व कप का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व के लगभग 25 से 28 देशों के खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। राज्य सरकार के इस प्रयास से न केवल बिहार की वैश्विक पहचान सशक्त होगी, बल्कि राज्य के उभरते खिलाड़ियों को अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।

- Advertisement -

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एशियाई तलवारबाजी महासंघ के महासचिव और भारतीय तलवारबाजी महासंघ के अध्यक्ष राजीव मेहता ने हाल ही में बिहार का दौरा किया। अपने दौरे के क्रम में उन्होंने राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की, जहाँ बिहार में तलवारबाजी के व्यापक विकास, प्रशिक्षण और विस्तार की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसके उपरांत, पाटलिपुत्र खेल परिसर में महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सफल आयोजन और तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राजगीर जैसे ऐतिहासिक और आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस स्थल पर इस आयोजन का होना राज्य सरकार की खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

- Advertisement -

इस महत्वपूर्ण बैठक में राजगीर में तलवारबाजी के लिए एक अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने पर भी सार्थक चर्चा हुई। इस केंद्र के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे वैश्विक मंचों पर देश और राज्य का नाम रोशन कर सकें। राज्य सरकार की नीति के अनुरूप तलवारबाजी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई ठोस योजनाएं तैयार की गई हैं। भारतीय तलवारबाजी महासंघ के सहयोग से पूरे बिहार में नई खेल प्रतिभाओं की खोज की जाएगी। राज्य के प्रशिक्षकों (कोच) को उन्नत प्रशिक्षण देने और तकनीकी अधिकारियों की दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभी योजनाओं को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और भारतीय तलवारबाजी महासंघ आपसी समन्वय से धरातल पर उतारेंगे।

- Advertisement -

इस अवसर पर भारतीय तलवारबाजी महासंघ के अध्यक्ष राजीव मेहता ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने अतिथियों को ज्ञान, शांति और बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ‘बोधिवृक्ष का पौधा’ भेंट कर राज्य की ओर से उनका अभिनंदन किया। बैठक में गुजरात तलवारबाजी संघ के महासचिव भरत भी उपस्थित रहे। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से राजगीर आज देश के एक प्रमुख ‘खेल हब’ के रूप में उभर रहा है। पूर्व में कई सफल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के बाद अब तलवारबाजी विश्व कप की मेजबानी और उत्कृष्टता केंद्र की पहल बिहार की सशक्त मेजबानी क्षमता और खेलों के प्रति सरकार के विजन को प्रमाणित करती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की कार्रवाई, सीओ शैलेश कुमार के आवास पर पांच घंटे तक छापेमारी
लेटेस्ट न्यूज़
राजपुरा ओसीपी में सुरक्षा कर्मी की पिटाई, मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन
लेटेस्ट न्यूज़
बालू, शराब और जमीन माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, हर जिले से मांगा गया ब्योरा
लेटेस्ट न्यूज़
योजनाओं के उद्घाटन और शिलापट्ट से अफसरों का नाम बाहर, बिहार सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मेडिकलकर्मी की कार से विदेशी शराब का जखीरा बरामद, चालक गिरफ्तार, मालिक फरार
लेटेस्ट न्यूज़
प्रत्येक क्षण करना चाहिए प्रभु का स्मरण, श्रीराम कथा से मिलता है जीवन को सही दिशा देने का संदेश
National लेटेस्ट न्यूज़
श्रीराम-जानकी एवं शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
National लेटेस्ट न्यूज़
क्रूड ऑयल से भरी टैंकरलॉरी गड्ढे में पलटी, बड़ा हादसा टला, चालक और सहायक सुरक्षित
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

औरंगाबाद जिले के चार प्रखंडों में पैक्स चुनाव संपन्न, मतगणना कल 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य लाभ के लिए की गई पूजा–अर्चना

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

वरीय कोषागार पदाधिकारी महंथ स्वरूप बने एससी–एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?