नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के ‘लीगल लिटरेसी क्लब’ द्वारा डेहरी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, सुअरा में एक दिवसीय ‘बाल अधिकार एवं जागरूकता कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक बाल अधिकारों, बच्चों के लिए उपलब्ध कानूनी संरक्षण प्रावधानों तथा शिक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विधि संकाय के छात्र-छात्राओं और सदस्यों ने सरल व संवादपूर्ण शैली में बच्चों को शिक्षा के अधिकार, बाल श्रम निषेध, तथा गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान कीं। यह संपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम डॉ. सैयद करीम अख्तर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस विधिक साक्षरता पहल में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधि संकाय के समस्त प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं लीगल लिटरेसी क्लब के सदस्यों ने समाज के प्रति अपने विधिक और सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।