नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भारत की सुर सम्राज्ञी, पद्म विभूषण एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पूर्व सांसद ने कहा कि उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक है। आशा भोसले ने पार्श्व गायिका के रूप में हजारों फिल्मों और संगीत एल्बम्स में अपनी मधुर आवाज दी। उनके गाए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उन्होंने कहा कि उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव देशवासियों के दिलों में बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी और संगीत प्रेमी के लिए दुःखद है। आशा भोसले का निधन संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में उन्होंने उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, युवा नेता प्रवीर सिंह, शुभेंदु शेखर सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री जुलेखा खातून, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह, बिनोद सिंह, राजेश सिंह, नरेश सिंह उर्फ मुखिया, अमरीश सिंह, विनय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, मुनीन्द्र राम, प्रवीण गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, भरत सिंह, उदय सिंह, विनय सिंह, अंजली सिंह, सारिका शेखर, गुड़िया सिंह, सुबोध सिंह सहित कई भाजपा नेताओं, समाजसेवियों एवं लोक गायकों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।