नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
अररिया। स्कॉटिश पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय ने अपनी उत्कृष्ट परंपरा को बरकरार रखते हुए सभी छात्रों को सफलता दिलाई है।

विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में परी कुमारी ने 95.8% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा इन्द्र कुमार (93.8%), प्रत्युष कुमार (93%), हर्षित अग्रवाल (92.8%), अभिजीत सिंह (92.4%), निवेदिता (91.8%), सागर दास (91.6%), माधव आनंद (90.8%) एवं ऋचा राज (90.8%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के समग्र परिणाम की झलकियों पर नजर डालें तो:
-
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 09
-
85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 34
-
80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 26
-
70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 71
-
60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 59
-
50% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 18
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधन एवं सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्कॉटिश पब्लिक स्कूल भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।