नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
जमुई। रविवार को यात्रा के क्रम को जारी रखते हुए विचारमंच के सदस्यों ने 537वीं रविवारीय साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। यह यात्रा गिद्धौर स्थित महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया तथा नवोदित खिलाड़ियों के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलायी गई। कार्यक्रम में विचारमंच के सदस्यों ने फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी (एफएसएसए) के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी रही।
मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विचारमंच के संस्थापक विवेक कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प दिलाया।
वहीं एफएसएसए के कोच प्रमुख गुड्डू पाण्डेय एवं नीतीश कुमार ने कहा कि विचारमंच की यह 537वीं साप्ताहिक यात्रा पर्यावरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो खेलप्रेमियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रदूषण कम करने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी, गिद्धौर के संचालक एवं खिलाड़ी गुड्डू पाण्डेय, नीतीश कुमार, ज्योति कुमारी, प्रीतम कुमार, मोंटी कुमार, रितेश कुमार, ऋषि कुमार, गंभीर कुमार, गोल्डन, सत्यम कुमार, कृष कुमार, सूरज कुमार, रौशन कुमार, गुलराज कुमार, बादल कुमार, आदर्श पासवान, आर्यन कुमार, सरोज कुमार, राकेश कुमार, सोनम कुमारी, दीपक कुमार, मानसी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, सागर कुमार, विवेक कुमार, शैलेश भारद्वाज, अभिषेक कुमार झा, अजीत कुमार, रौनक राज सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।