नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जेईई मेन्स सेशन-2 के परीक्षा परिणाम में शहर के विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के छात्र आयुष कुमार सिंह ने 99.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। आयुष कुमार सिंह, पिता संतोष कुमार सिंह एवं माता नीतू कुमारी, औरंगाबाद के शाहपुर निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इसी क्रम में ओबरा निवासी धीरेंद्र कुमार एवं रिंकू देवी के पुत्र आदित्य कुमार ने 98.6 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। वहीं रोहतास निवासी धनंजय कुमार व किरण देवी के पुत्र सौरभ कुमार ने 96.6 परसेंटाइल हासिल किया।

औरंगाबाद के पांडेय बिगहा निवासी नीरज कुमार एवं सोनी कुमारी शर्मा की पुत्री दिव्यांशी पांडेय ने 96.4 परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता अर्जित की। श्रीकृष्ण नगर निवासी हरेन्द्र शर्मा व मिंटू सिन्हा के पुत्र सत्यम कुमार ने 96 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
राजपुर (रोहतास) निवासी प्रमोद कुमार एवं बबिता कुमारी के पुत्र अक्षत कुमार ने 90.96 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इसके अलावा विद्यालय के छह अन्य छात्रों ने भी 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित वातावरण, योजनाबद्ध पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। छात्रों ने कहा कि विद्यालय द्वारा मिला निरंतर मार्गदर्शन और मोटिवेशन उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
विद्यालय के निदेशक डॉ. शंभू शरण सिंह एवं चेयरमैन मनीष वत्स ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें हैं और ऐसे प्रतिभाशाली छात्र देश के विकास को नई दिशा देंगे।
इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्य सूची कुमारी सहित समस्त शिक्षकगणों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।