नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिले के मदनपुर प्रखंड के चंदेलपुर निवासी एवं मुंबई की फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे सुबोध कुमार द्बारा बनाये गये ’’मुखाग्नि’’ का प्रसारण दूरदर्शन पर शीघ्र होगा। साहित्य, फिल्म, संगीत और सामाजिक विषयों पर एक साथ काम करते सुबोध हाल के दिनों में अपनी हिदी फीचर फिल्म ’’27/1987’’ की शूटिग पूरी कर धनबाद और दमन-दीव से लौटे हैं। इस फिल्म के निर्माता अनुज कुमार सिह तथा सह-निर्माता ललन सिह हैं।
श्री कुमार ने बताया कि उनका नया प्रोजेक्ट ’’मुखाग्नि’’ एक बड़े टेलीविजन चैनल पर प्रसारण के लिए तैयार है। सुबोध कुमार का मानना है कि फिल्म, साहित्य और कला केवल मनोरंजन कामाध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज की वास्तविकताओं को सामने लाने और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम भी बन सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया है। इसके अतिरिक्त वे भारतीय अर्धसैनिक बलों के लिए भी कई प्रेरणादायी गीत लिख चुके हैं।
बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि नए संसद भवन के निर्माण की मांग का प्रारंभिक वैचारिक मसौदा उन्होंने अपनी पुस्तक ’’भगवा राष्ट्रवाद’’ के माध्यम से प्रस्तुत किया था। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर फिल्म, साहित्य और संगीत जैसे विविध क्षेत्रों में लगातार सक्रिय सुबोध कुमार के आगामी टेलीविजन प्रोजेक्ट ’’मुखाग्नि’’ के प्रसारण को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता है और सभी उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।