नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
नालंदा। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के जन्मदिन के अवसर पर युवा जनता दल यूनाइटेड नालंदा के कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम के समाधि स्थल पर लंगोट अर्पित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जदयू जिलाध्यक्ष धीरज पटेल एवं नगर अध्यक्ष राहुल रंजन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री श्रवण कुमार हमेशा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। वे जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं, पिछड़ों एवं वंचितों की आवाज को मजबूती देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री श्रवण कुमार युवाओं के मार्गदर्शक हैं और शिक्षा को समाज की सच्ची सेवा मानते हुए लगातार काम करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में समाज सेवा के कार्यों को और विस्तार देने की कामना की गई।
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद का वितरण किया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर सौरभ पासवान, रोहित कुमार, अंगद पांडेय, नरेश रविदास, टीटू कुमार, निशु कुमार, दीपांशु, अनुज कुमार, संजीत कुमार, सनी कुमार, धर्मपाल राज, आशीष कुमार, उत्तम कुमार, अर्णव कुमार, पीयूष राज उर्फ सोनू सहित कई युवा जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।