By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    भागलपुर के विक्रमशिला गंगा पुल पर आवागमन आज से तीन महीने तक बंद, वैकल्पिक यातायात के लिए आज सुबह से निःशुल्क स्टीमर सेवा शुरु   

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो भागलपुर। बिहार के अंग जनपद (भागलपुर) और सीमांचल का…

    By Editor NBT
    Bihar

    नालंदा में छात्रों के लिए स्टार्टअप का मौका, 10 लाख तक मिलेगी ब्याजमुक्त अनुदान

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो   नालंदा। बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी…

    By Editor NBT
    Bihar

    “बाघों का कुनबा बढ़ाने चली बिहार की बेटी: बक्सा टाइगर रिजर्व में ऐतिहासिक रीइंट्रोडक्शन, 2 अक्टूबर को बड़े जंगल में छोड़े जाने की तैयारी”

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना/वाल्मीकिनगर। बिहार के वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    झारखंड में आज से शुरू हुई ‘बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’, 31 दिसंबर तक किसान करा सकते हैं रबी फसलों का बीमा

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। राज्य में किसान रबी सीजन की फसल का…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    खूंटी में रिफाइनरी सेंटर के बाहर तेल टैंकर के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  खूंटी, झारखंड। खूंटी जिले के इंडियन ऑयल रिफाइनरी सेंटर…

    By Editor NBT
    DhanbadJharkhand

    धनबाद के टुंडी में हाथियों का कहर : पारा शिक्षक को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  धनबाद। टुंडी प्रखंड के जांताखूंटी पंचायत स्थित गुलियाडीह गांव में…

    By Suraj Kumar
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

भागलपुर के विक्रमशिला गंगा पुल पर आवागमन आज से तीन महीने तक बंद, वैकल्पिक यातायात के लिए आज सुबह से निःशुल्क स्टीमर सेवा शुरु   

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता के संकल्प के साथ मैदान में उतरे स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी

नालंदा में छात्रों के लिए स्टार्टअप का मौका, 10 लाख तक मिलेगी ब्याजमुक्त अनुदान

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

भागलपुर के विक्रमशिला गंगा पुल पर आवागमन आज से तीन महीने तक बंद, वैकल्पिक यातायात के लिए आज सुबह से निःशुल्क स्टीमर सेवा शुरु   

Editor NBT
Last updated: October 1, 2026 2:07 pm
By Editor NBT
Share
5 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

भागलपुर। बिहार के अंग जनपद (भागलपुर) और सीमांचल का “लाइफलाइन ” कहलाने वाला विक्रमशिला गंगा पुल पर बुधवार की देर रात से आवागमन बंद कर दिया गया है। भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने गुरुवार को यहां बताया कि इस पुल के मरम्मती एवं रखरखाव कार्य (पुर्नस्थापन) के लिए अगले तीन महीने तक आवागमन बंद रहेगा। इस कार्य के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी यहां पहुंच चुकी है। जबकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर लगाये गये बेली ब्रिज को हटाया जा रहा है। इसके स्थान पर मजबूत स्टील ट्रस्ट ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर आम लोगों की सुविधा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अगले तीन महीने तक जलमार्ग (गंगा नदी) के जरिए वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत भागलपुर और नवगछिया की ओर से कई बड़े जहाज एवं नावों का निःशुल्क परिचालन गुरुवार की सुबह से शुरु किया गया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्याप्त क्षमता वाले एवं सुरक्षित वाहनों के माध्यम से अधिक से अधिक यात्रियों का जलमार्ग से आवागमन सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है।

आवागमन के लिए बरारी क्षेत्र के बियाडा घाट से नवगछिया के जाह्नवीं घाट और वहां से (नवगछिया) बियाडा घाट (भागलपुर) के लिए आधा दर्जन से अधिक बड़े जहाज और नावों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत भागलपुर और नवगछिया की ओर से पैदल यात्री और साइकिल एवं मोटरसाइकिल सवार निःशुल्क आवागमन करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि बियाडा घाट से सटे बाबूपुर घाट से कार्गो जहाजों का परिचालन आरंभ किया जा रहा है। जिसके माध्यम से बड़े-छोटे गाड़ियों आवागमन होगा। इस दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए इस वैकल्पिक यातायात के सुचारु संचालन हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि इस दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वैकल्पिक मार्गों पर यातायात नियंत्रण, वाहनों की आवाजाही तथा भीड़ प्रबंधन की लगातार निगरानी की जाए।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी संबंधित स्थानों पर (जहाज घाट) नियंत्रण कक्ष, चिकित्सा शिविर , जीविका दीदी की रसोई, , प्रशासनिक प्रतिनिधि, आपदा मित्र एवं पुलिस बल सहित अन्य सुरक्षात्मक एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।इन व्यवस्थाओं की निगरानी का जिम्मा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को दिया गया है। श्रीमती पांडेय ने बताया कि भागलपुर और झारखंड के समीपवर्ती जिलों के लोगों को पटना और उत्तर बिहार जाने के लिए निर्माणाधीन मुंगेर – मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन (एनएच-33) के एक लेन को भागलपुर से मुंगेर तक आवागमन हेतु चालू किया गया है। जिससे आमलोगों को इस सड़क मार्ग से मुंगेर गंगा पुल को पार कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जाने में सुविधा होगी।

अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के तहत अगले तीन महीने तक यात्रियों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। विभिन्न घाटों एवं वैकल्पिक यातायात मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा यात्रियों के सुचारु आवागमन के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की आवश्यक प्रतिनियुक्ति की गई है और वेलोग संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। यात्रियों की सहायता एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला आपातकालीन कंट्रोल रुम को नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्यरत रखा गया है , जो चौबीस घंटे काम करेगा। यह कक्ष भागलपुर और नवगछिया की ओर

- Advertisement -

दोनों जगहों पर स्थापित किया गया है।आवागमन के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने, आवश्यक जानकारी प्राप्त करने, प्रश्न पूछने या सुझाव देने के लिए यात्री जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार के अंग जनपद (भागलपुर) और सीमांचल के लिए लाइफलाइन के रुप में लंबे समय से बेहतर आवागमन का साधन बनने वाले इस विक्रमशिला पुल के बंद रहने के दौरान दोनों बड़े क्षेत्रों के आमलोगों को तीन महीने तक जलमार्ग से आवागमन करना होगा। ऐसे में शुरुआती दौर में अभी पर्व- त्यौहार के नजदीक आने से भागलपुर और नवगछिया के लोगों के लिए उक्त वैकल्पिक यातायात व्यवस्था (जलमार्ग) परेशानियों का कारण बन सकता है। हालांकि जिला प्रशासन अपने पूरी टीम के साथ इस व्यवस्था को सुगमतापूर्वक संचालित करने में लगा हुआ है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता के संकल्प के साथ मैदान में उतरे स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी
लेटेस्ट न्यूज़
नालंदा में छात्रों के लिए स्टार्टअप का मौका, 10 लाख तक मिलेगी ब्याजमुक्त अनुदान
लेटेस्ट न्यूज़
“बाघों का कुनबा बढ़ाने चली बिहार की बेटी: बक्सा टाइगर रिजर्व में ऐतिहासिक रीइंट्रोडक्शन, 2 अक्टूबर को बड़े जंगल में छोड़े जाने की तैयारी”
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड में आज से शुरू हुई ‘बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’, 31 दिसंबर तक किसान करा सकते हैं रबी फसलों का बीमा
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का पूरा परिवार, बेटे-बहू समेत 6 लोग बेहोश, अस्पताल में भर्ती
लेटेस्ट न्यूज़
खूंटी में रिफाइनरी सेंटर के बाहर तेल टैंकर के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
लेटेस्ट न्यूज़
दरभंगा के 64 स्कूलों में अटका है 14,855 छात्रों का वन टाइम रजिस्ट्रेशन, विभाग ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल में छलके आंसू, पीटीआई विनय कुमार और शिक्षिका शिप्रा कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत पीवीयूएनएल ने कटिया मार्केट में चलाया सफाई अभियान

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

परिभ्रमण पर गए पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा के बच्चे

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर काटा गया 75 पाउंड का केक 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 6 लोगों को मार डाला

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?