नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सहरसा। जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत कैदली गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए इंडस टावर्स लिमिटेड ने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत राहत अभियान चलाया। इस दौरान कंपनी की ओर से 600 बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए।

राहत सामग्री का वितरण इंडस टावर्स लिमिटेड के बिहार-झारखंड अंचल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश वत्स, ऑपरेशन हेड पंकज सिन्हा, अंशु गौतम, अंचल एचआर हेड अभिषेक कुमार, ईएसएच प्रमुख विक्रांत राज, एरिया ऑपरेशन प्रबंधक अभिषेक ठाकुर, प्रणय शुक्ला, रजनीश सिंह एवं कुमार गौरव की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कंपनी के विशेष कार्य अधिकारी (सुरक्षा) जीडी तिवारी भी मौजूद रहे।

इंडस टावर्स लिमिटेड मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल को टावर संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी की ओर से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सामुदायिक सहायता के लिए समय-समय पर पहल की जाती है।
मौके पर सर्किल सीईओ रितेश वत्स ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की सहायता करना कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी है। इंडस टावर्स आगे भी प्रभावित समुदायों के पुनर्वास, उनकी आजीविका बहाल करने और स्थानीय स्तर पर उन्हें सशक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग जारी रखेगी।
राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने कंपनी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं कंपनी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।