नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार 16 जून 2026 को आयोजित होने वाले पंचायतवार “सहयोग शिविर” के सफल संचालन हेतु जिले के सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।
16 जून को देव प्रखंड अंतर्गत इसरौर एवं बेढ़ना पंचायत, औरंगाबाद प्रखंड अंतर्गत कर्मा भगवान एवं कुरमा पंचायत, बारूण प्रखंड अंतर्गत कोचाढ़ एवं काजीचक पंचायत, मदनपुर प्रखंड अंतर्गत, मनिका पंचायत, रफीगंज प्रखंड अंतर्गत बौर एवं पोगर पंचायत, कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत तेलहारा एवं बैराँव पंचायत, नबीनगर प्रखंड अंतर्गत राजपुर, बैरिया, सोनौरा एवं सोरी पंचायत, ओबरा प्रखंड अंतर्गत ऊब, भरूब एवं चंदा पंचायत, दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत चौरी एवं कनाप पंचायत, गोह प्रखंड अंतर्गत उपहारा एवं हसामपुर पंचायत तथा हसपुरा प्रखंड अंतर्गत डिंडिर, हसपुरा एवं मलहारा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस क्रम में टेंपो एवं ई-रिक्शा के माध्यम से माइकिंग कर आम नागरिकों को शिविर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे शिविर से पूर्व अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पंचायत सरकार भवन में जमा करें, ताकि शिविर के दिन ही उनके आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविरों का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक नागरिकों को इस पहल का लाभ मिल सके।