नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के अवसर पर आज औरंगाबाद जिले में विभिन्न अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत आमजन को आग से बचाव, सतर्कता एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसी क्रम में अनुमंडल अग्निशामालय, औरंगाबाद के अंतर्गत Highway Hospital, Madhu Park Hotel, एम.जी. रोड एवं Ganga Residential, एम.जी. रोड, औरंगाबाद में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सहायक अग्निशमन पदाधिकारी, औरंगाबाद रामाकांत सिंह, अग्निक चालक मंजीत कुमार पांडे, अग्निक संतोष कुमार सिंह एवं अमीषा कुमारी के साथ संबंधित संस्थानों के प्रबंधक एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा सभी को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

वहीं अनुमंडल अग्निशामालय, दाउदनगर के अंतर्गत विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता के सहयोग से घनी आबादी वाले क्षेत्रों जैसे चूड़ी बाजार, मेहंदी बाजार तथा याराना रेस्टोरेंट मॉकटेल बार, दाउदनगर में भी अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सहायक अग्निशमन पदाधिकारी, दाउदनगर सोनाली कुमारी, सहायक उप अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रधान अग्निक महेश यादव, अग्नि चालक प्रमोद कुमार एवं अग्निक नीतीश कुमार एवं राजन कुमार सहित संबंधित संस्थानों के प्रबंधक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आग लगने की संभावित परिस्थितियों, उससे बचाव के उपायों एवं आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया के संबंध में जागरूक किया गया तथा अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाने की जानकारी दी गई।