नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
बिहारी-ऑन-सोन। पावन गणेश चतुर्थी के अवसर पर तार बंगला, डेहरी स्थित गणपति सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर अभिनव कला संगम परिवार, डेहरी के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सौहार्द की कामना की। अभिनव कला संगम परिवार के सदस्यों के कार्यक्रम में पहुंचने पर गणपति सेवा संस्थान के संयोजक पवन कुमार सिंह, मुनमुन सिंह एवं सूरज कुमार सिंह सहित संस्थान से जुड़े समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी श्री निलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक सौहार्द का भी सुंदर संदेश देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं तथा उनका आशीर्वाद समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
अभिनव कला संगम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गणपति सेवा संस्थान के आयोजकों को सफल एवं गरिमामयी आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने तथा आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में अभिनव कला संगम के निर्देशक संजय सिंह बाला, शिवाजी सिंह, अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव नंदन कुमार, वारिस अली, दिनेश कुमार सिंह, रवि तिवारी, मनोज पांडे, अधिवक्ता दीपक कुमार अरुण शर्मा, कलाम हाशमी, संजय सिंह, विनोद गुप्ता, कीर्तन श्रीवास्तव, विजय चौरसिया, शादाब सिद्दीकी, राज पटेल उर्फ बंटी पटेल, शुभम सिंह, राहुल सिंह गहलोत, आलोक कुमार सिंह, अजय सिन्हा, राहुल कुमार, भोला कुमार, विकास कुमार कश्यप, आकाश कुमार, यस उपाध्याय, पिंटू कुमार, सिंटू कुमार एवं जीतू कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अभिनव कला संगम परिवार ने भगवान श्री गणेश से समस्त डेहरीवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।