नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के रोहतास चैप्टर की ओर से अभियान के मुख्य संरक्षक एवं बिहार कैडर के वर्ष 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विकास वैभव के 47वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को अमरा तालाब स्थित गार्गी पाठशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां बच्चों के साथ साझा की गईं। साथ ही बच्चों के बीच पुस्तकें, पोशाक, स्कूल बैग सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम सदर एसडीएम प्रिया रानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ-01 विप्लव कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर एसडीएम प्रिया रानी ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
वहीं, अभियान की ओर से सदर एसडीएम प्रिया रानी को लेट’एस इंस्पायर बिहार के सौजन्य से मोमेंटो, बुके एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया । उन्हें यह सम्मान अभियान के सहयोगी रामावतार राय ने प्रदान किया। एवं गार्गी अध्याय की ओर से गार्गी अध्याय की जिला मुख्य समन्वयक नूतन पांडे द्वारा अंग वस्त्र एवं गार्गी पाठशाला का प्रतीक चिन्ह देकर सदर एसडीएम सासाराम को मंच से सम्मान दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं डिवाइन पब्लिक स्कूल, बिक्रमगंज के निदेशक तथा अभियान के समर्पित सहयोगी अखिलेश कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम के संयोजक लेट्स इंस्पायर बिहार के शाहाबाद प्रभारी अश्वनी सिंह रहे, जबकि मंच संचालन रोहतास गार्गी अध्याय की जिला मुख्य समन्वयक नूतन पांडेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामावतार राय एवं मदन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर जीएम अंसारी, विनय सिंह, प्रमिला सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, जोखन बिंद, सासाराम की पूर्व प्रखंड प्रमुख रामकुमारी, वीरेंद्र चौहान, अयान खान, संजय सिंह बाला एवं संजय बिंद सहित अभियान से जुड़े सदस्य, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि विकास वैभव के जन्मदिन को शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के कार्यों के माध्यम से मनाना सराहनीय पहल है। शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव, समानता और आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त माध्यम है। उल्लेखनीय है कि अमरा तालाब में संचालित गार्गी पाठशाला के माध्यम से लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।