नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। जिला आपदा प्रबंधन शाखा, औरंगाबाद द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार आज जिले के विभिन्न पंचायतों में एलईडी युक्त जागरूकता वाहन के साथ सामुदायिक स्वयंसेवकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण एवं सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्धारित पंचायतों में पपेट-शो का आयोजन किया गया।
औरंगाबाद प्रखंड : बेला एवं झझिहामपुर पंचायत।
देव प्रखंड : बनुआ एवं बरंडा रामपुर पंचायत।
गोह प्रखंड : अमारी एवं बक्सर पंचायत।
कुटुंबा प्रखंड : अंबा एवं बैरियावां पंचायत।
इन पंचायतों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वज्रपात से बचाव संबंधी जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए तथा सामुदायिक स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
फेसर पंचायत
परसडीह पंचायत
भंडार पंचायत
नौगढ़ पंचायत
पपेट-शो के माध्यम से लोगों को सरल एवं रोचक तरीके से वज्रपात के खतरों, उससे बचाव के उपायों तथा आपदा के दौरान सुरक्षित व्यवहार के बारे में जागरूक किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आकाशीय बिजली चमकने अथवा वज्रपात की आशंका होने पर खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे एवं अन्य असुरक्षित स्थानों से दूर रहें तथा सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और आपदा से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें।
जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य वज्रपात से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि को न्यूनतम करना तथा आमजन को सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।