By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharVaishali

    सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित, कई ग्रामीणों को तीन किलोमीटर तक पानी के बीच चलना पड़ रहा

    कच्ची दरगाह सिक्स लेन के पिलर 28 से 40 तक फैला गंगा…

    By Editor NBT
    BiharGaya

    गया कॉलेज में विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया 2026 का भव्य आयोजन

    पीएम मोदी ने विद्यार्थियों से किया लाइव संवाद, केंद्रीय मंत्री जीतन राम…

    By Editor NBT
    BiharPatna

    बिजली घर की राख को संसाधन में बदल रहा एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1

    राख को चुनौती के बजाय संसाधन के रूप में उपयोग करने की…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRanchi

    शिक्षित और संगठित होकर अपने अधिकारों को हासिल करना जरूरी : डॉ. प्रेम कुमार

    अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा सह राष्ट्रीय अतिपिछड़ा-पिछड़ा वर्ग महासभा की राष्ट्रीय…

    By Editor NBT
    JharkhandPakur

    छात्रों पर हमला को लेकर भाजपा ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना 

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  पाकुड़। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ…

    By Editor NBT
    DhanbadJharkhand

    विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र का गला दबाकर जानलेवा हमला करने का आरोप

    पीड़ित प्रदीप रजक ने सीसीटीवी जांच की मांग की नवबिहार टाइम्स ब्यूरो …

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित, कई ग्रामीणों को तीन किलोमीटर तक पानी के बीच चलना पड़ रहा

गया कॉलेज में विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया 2026 का भव्य आयोजन

बिजली घर की राख को संसाधन में बदल रहा एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बिजली घर की राख को संसाधन में बदल रहा एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1

Editor NBT
Last updated: August 27, 2026 6:06 pm
By Editor NBT
Share
6 Min Read
SHARE

राख को चुनौती के बजाय संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में बड़ी पहल

राख से बन रही विकास की राह, लिखी जा रही सर्कुलर इकोनॉमी की नई कहानी

- Advertisement -

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

पटना। कभी ताप विद्युत संयंत्रों से निकलने वाली राख को औद्योगिक अपशिष्ट मानकर उसके निस्तारण की चिंता की जाती थी, लेकिन आज वही राख बिहार की सड़कों की नींव मजबूत कर रही है, निर्माण उद्योग के लिए कच्चा माल बन रही है और स्थानीय उद्यमों को रोजगार के अवसर दे रही है। फ्लाई ऐश और पोंड ऐश का यह बदलाव केवल राख के उपयोग की कहानी नहीं, बल्कि अपशिष्ट को संसाधन में बदलने वाली सर्कुलर इकोनॉमी का ऐसा उदाहरण है, जिसमें बिजली उत्पादन से निकला उप-उत्पाद विकास की अगली कड़ी बन रहा है।

- Advertisement -

एनटीपीसी ने राख को चुनौती के बजाय संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में लगातार पहल की है। कंपनी की ऐश यूटिलाइजेशन नीति का उद्देश्य राख का अधिकतम, सुरक्षित और सतत उपयोग सुनिश्चित करना है। वर्ष 2024-25 में एनटीपीसी समूह ने लगभग 105 मिलियन टन राख का उत्पादन किया, जिसमें करीब 103 मिलियन टन यानी 98 प्रतिशत राख का उपयोग किया गया। पूर्वी क्षेत्र-1 के बाढ़, कहलगांव, बरौनी, नबीनगर, कांटी, बीआरबीसीएल और फरक्का सहित सातों स्टेशन राख के उपयोग को बढ़ाने में जुटे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्वी क्षेत्र-1 ने लगभग 129 प्रतिशत ऐश यूटिलाइजेशन हासिल कर इस दिशा में अपनी प्रतिबद्धता मजबूत की।

- Advertisement -

बिहार के तेजी से विकसित हो रहे सड़क नेटवर्क में इसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बाढ़–राजौली फोरलेन में सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न भराव कार्यों में एनटीपीसी की पोंड ऐश का उपयोग किया गया है। खगड़िया–पूर्णिया सड़क परियोजना के साथ बिहार में निर्मित और निर्माणाधीन कई राष्ट्रीय राजमार्गों, स्टेट हाईवे, बाईपास और सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं में भी एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 के स्टेशनों से उपलब्ध फ्लाई ऐश और पोंड ऐश का इस्तेमाल हो रहा है।

एनएच-80 के मुंगेर–भागलपुर–कहलगांव–मिर्जाचौकी फोरलेन में सड़क तटबंध और अन्य निर्माण कार्यों में फ्लाई ऐश का उपयोग किया गया है। एनएच-31 के बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा खंड में बाईपास और फोरलेन निर्माण के दौरान एप्रोच रोड तथा भराव कार्यों के लिए एनटीपीसी की पोंड ऐश उपलब्ध कराई गई। एनएच-28 और एनएच-122 के मुजफ्फरपुर–बरौनी–बेगूसराय क्षेत्र में एनटीपीसी बरौनी और कांटी की फ्लाई ऐश का उपयोग किया गया है। वाराणसी–रांची–कोलकाता एक्सप्रेसवे के बिहार खंड जैसे बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स के लिए भी विभिन्न एनटीपीसी संयंत्रों से रेल-कम-रोड माध्यम से राख पहुंचाई जा रही है।

राख के उपयोग का महत्व केवल उसकी खपत बढ़ाने तक सीमित नहीं है। फोरलेन, बाईपास, फ्लाईओवर और पुलों के एप्रोच रोड तथा तटबंध निर्माण में बड़ी मात्रा में भराव सामग्री की जरूरत होती है। तकनीकी मानकों के अनुरूप फ्लाई ऐश और पोंड ऐश का उपयोग प्राकृतिक मिट्टी के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। इससे मिट्टी की खुदाई और परिवहन पर निर्भरता घटती है तथा कृषि योग्य भूमि और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम करने में मदद मिलती है।

- Advertisement -

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 की पहल तकनीकी नवाचार तक भी पहुंची है। एनटीपीसी कहलगांव परिसर के निकट लगभग 2.9 किलोमीटर लंबी सीमेंट-मुक्त जियोपॉलीमर सड़क फ्लाई ऐश के अभिनव उपयोग का उल्लेखनीय उदाहरण है। एनटीपीसी फरक्का में भी जियोपॉलीमर कंक्रीट सड़क बनाई गई है। फ्लाई ऐश आधारित जियोपॉलीमर तकनीक कम-कार्बन और टिकाऊ निर्माण के विकल्प के रूप में संभावनाएं मजबूत कर रही है।

फ्लाई ऐश का बड़ा उपयोग सीमेंट उद्योग में भी हो रहा है। इससे क्लिंकर की आवश्यकता कम करने, प्राकृतिक खनिज संसाधनों की खपत घटाने और सीमेंट उत्पादन से जुड़े कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिल सकती है। एनटीपीसी के विभिन्न स्टेशनों पर ड्राई फ्लाई ऐश के भंडारण, साइलो और लोडिंग की सुविधाओं के जरिए इसे बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। एनटीपीसी कहलगांव से पांडु, असम तक अंतर्देशीय जलमार्ग से फ्लाई ऐश की आपूर्ति भी लंबी दूरी के परिवहन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

स्थानीय उद्योगों के लिए भी राख नई संभावनाएं खोल रही है। फ्लाई ऐश से ईंट, ब्लॉक, पेवर, टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री तैयार की जा रही है। एनटीपीसी बाढ़, कांटी, नबीनगर और बरौनी जैसे स्टेशन ईओआई प्रक्रियाओं के माध्यम से राख उपयोगकर्ताओं और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को प्रोत्साहित कर रहे हैं तथा लगभग 300 किलोमीटर के दायरे में निःशुल्क राख उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित ‘विकल्प’ पहल के तहत राख आधारित भवन निर्माण सामग्री के शोरूम में फ्लाई ऐश से बने उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि आमजन, इंजीनियरों और निर्माण एजेंसियों को इनके उपयोग से परिचित कराया जा सके।

- Advertisement -

इस पूरी पहल में पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और विकास एक साथ जुड़ते दिखाई देते हैं। राख सड़क में जाती है तो प्राकृतिक मिट्टी बचती है, सीमेंट उद्योग में जाती है तो वैकल्पिक कच्चा माल बनती है और ईंट, ब्लॉक तथा पेवर में बदलकर स्थानीय उद्यमों के लिए अवसर पैदा करती है। एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 के सातों स्टेशन इस बदलाव के केंद्र बन रहे हैं। बाढ़–राजौली फोरलेन से लेकर एनएच-80 और एनएच-31 तक, कहलगांव की जियोपॉलीमर सड़क से लेकर सीमेंट उद्योग और स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों तक राख ने अपनी नई उपयोगिता साबित की है।

TAGGED:NTPC
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित, कई ग्रामीणों को तीन किलोमीटर तक पानी के बीच चलना पड़ रहा
National लेटेस्ट न्यूज़
गया कॉलेज में विकसित भारत युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया 2026 का भव्य आयोजन
National लेटेस्ट न्यूज़
मगध की बेटी प्रेरणा प्रियदर्शिनी ने बढ़ाया मान
National लेटेस्ट न्यूज़
धूं-धूं कर जलीं 60 से ज्यादा गाड़ियां, आसमान में उठा धुएं का गुबार
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छठी की खुशियां आंसुओं में डूबीं, बेटी के जन्म के बाद मां की अर्थी उठी
लेटेस्ट न्यूज़
सरकार की आमद ‘मरहबा-मरहबा’ के नारों से गूंजा डेहरी शहर
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश का कहर: गुप्ता धाम मार्ग पर आवागमन ठप, उफनाई नदी का पुल डूबा
लेटेस्ट न्यूज़
चिराग पासवान का ‘ब्रह्मास्त्र’ बने राजेश वर्मा, लोजपा (रा) में बढ़ा कद
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बेटी के सामने मां की हुई मौत  

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान पुलिस पर पथराव, फ्लैग मार्च

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

दो बेटों ने पैसे के लिए कुल्हाड़ी से काटे पिता के दोनों पैर 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

अपराधियों के खिलाफ सख्ती और नीलामी का दिया निर्देश

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?