नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
रामगढ़। झारखंड में पहली बार रामगढ़ जिले के पतरातू लेक रिजॉर्ट में आज मंत्री, पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार सुदिव्य कुमार के द्वारा पतरातू डैम परिसर में म्यूजिकल फाउंटेन एवं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी रामगढ़ विधायक ममता देवी के साथ झारखंड पर्यटन विभाग के कई पदाधिकारी के साथ स्थानीय लोग उपस्थित थे। पर्यटन मंत्री ने दो प्लाटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया जिनका नाम मयूराक्षी और कोयल रखा गया है। देश के कोई भी पर्यटक इसे 45 से 50 मिनट के लिए बुक कर सकते हैं और इसके अंदर अच्छे स्नेक्स का भी आनंद उठा सकते हैं। शाम के वक्त म्यूजिकल फाउंडेशन का भी यहां लुफ्त उठाया जा सकता है। इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन के माध्यम से वितीय सहयोग करना है।
मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्य पर्यटन मंत्री ने कहा कि आज दो सौगाते पतरातू पर्यटन को मिली है पहला म्यूजिकल फाउंटेन और दूसरा फ्लोटिंग दो रेस्टोरेंट्स, मेरा यह मानना है कि पतरातू के टूरिज्म और पर्यटन में दो नई चीजों का इजाफा हुआ है, पतरातू आने वाले समय में पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनेगा दर्शकों को बहुत आनंद आएगा 45 से 50 मिनट के राइड में स्नैक्स के साथ वे पतरातू के झील का आनंद ले सकेंगे और म्यूजिकल फाउंटेन जो शाम को चलेगा वह भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
मौके पर पहुंचे बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी ने बताया कि आज के इस उद्घाटन के लिए मैं हृदय से राज्य के पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं पर्यटन के क्षेत्र में यह एक माननीय मंत्री जी के द्वारा अच्छी पहल है, इसके अगल-बगल में और भी विकास की जरूरत है जिसके बारे में हमने पर्यटन मंत्री से बात किया है।