नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
बोकारो। भाजपा के वरीय नेता चंपई सोरेन ने आरोप लगाया है कि अबुआ आदिवासियों की कथित सरकार के संरक्षण में संथाल परगना का डेमोग्राफी बदल गया। बोकारो भी इससे अछूता नहीं है।
बोकारो परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, पेटरवार प्रखंड के उलगड़ा पंचायत में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इन गरीब आदिवासियों को न्याय नहीं दिला पा रहा है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो हम लोग खुद जमीन वापस लेंगे।
पीड़ित महिला ने बताया, कुछ महीना पहले एसडीओ की पहल पर अवैध निर्माण गिराया गया था, लेकिन फिर उन लोगों द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। जमीन पर जाने से उन लोगों द्वारा मारपीट की जाती हैं। पुलिस प्रशासन कोई आदिवासियों का साथ नहीं दे रहा है।