By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharGaya

    नन्हे वाणीकांत ने रचा इतिहास, 195 देशों के झंडों की पहचान कर बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  गया। जिले के टिकारी अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरेन के…

    By Editor NBT
    AurangabadBihar

    कस्तूरबा विद्यालय कुटुंबा में 25 मूक-बधिर बालिकाओं को मिला हियरिंग एड, डीपीओ ने बढ़ाया हौसला

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  औरंगाबाद। दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ समान अवसर…

    By Editor NBT
    BiharVaishali

    रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  हाजीपुर। वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandLohardaga

    भीषण सड़क हादसा में स्कूटी सवार दंपती की मौके पर मौत

    ट्रक की चपेट में आने से गई जान, चालक वाहन छोड़कर फरार,…

    By Editor NBT
    DeogharJharkhand

    श्रावणी मेले में आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना शिवलोक परिसर

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को…

    By Editor NBT
    HazaribaghJharkhand

    बड़कागांव में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, केएसएस गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

    नवीन सिन्हा हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को हजारीबाग पुलिस ने बड़ी…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

नन्हे वाणीकांत ने रचा इतिहास, 195 देशों के झंडों की पहचान कर बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान

कस्तूरबा विद्यालय कुटुंबा में 25 मूक-बधिर बालिकाओं को मिला हियरिंग एड, डीपीओ ने बढ़ाया हौसला

रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर बनेगा- मुख्यमंत्री

NBT Admin
Last updated: May 1, 2026 10:27 pm
By NBT Admin
Share
9 Min Read
SHARE

बिहार को समृद्ध बनाने के लिए 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और 22 हजार एकड़ में मगध नाम से टाउनशिप बनाया जाएगा

गयाजी में होगा विश्वस्तरीय म्यूजियम का निर्माण ताकि देश-दुनिया से आनेवाले लोग भारत की विरासत और यहां की संस्कृति की झलक देख सकें

- Advertisement -

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया मठ परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सांस्कृतिक संचेतना कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

- Advertisement -

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आपके बीच यहां आने का अवसर मिला है। गयाजी में विष्णुपद मंदिर और बोधगया में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर आपके बीच राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। यह मोक्ष और ज्ञान की भूमि है जहां स्वयं माता सीता चली आईं। इससे पवित्र धरती देश और दुनिया में नहीं हो सकता है। सिद्धार्थ जी बोधगया की धरती पर आकर गौतम बुद्ध बने। ज्ञान की इस भूमि को हम नमन करते हैं। भारत में वर्षों से आक्रांता आते रहे हैं और भारत पर प्रहार करते रहे हैं लेकिन भारत कभी समाप्त नहीं हुआ। सनातन समाज के लोग सबसे अधिक सहनशील होते हैं लेकिन आक्रांताओं को भी कड़ा जवाब मिलता रहा है। सिख समाज के लोगों ने भी आतंकियों का डटकर मुकाबला किया है। गौतम बुद्ध ने शांति का संदेश दिया। मगध सम्राट अशोक ने अपने बेटा-बेटी को बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए देश से बाहर भेजा जिससे विश्व में शांति स्थापित हुई।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं। बिहार को समृद्ध बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई कार्य किए हैं। सड़क, बिजली, पानी सहित लोगों को कई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हमें बिहार को संवारने का दायित्व मिला है। इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिला है। मैं मगध के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमलोग सबका साथ, सबका विकास, न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबके हितों को ध्यान में रखकर काम करते रहे हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। हमारी सरकार भी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करेगी। बिहार की इस धरती ने शुरू से रास्ता दिखाया है। हमारी विरासत, हमारा इतिहास गौरवशाली है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत समृद्ध तभी बनेगा जब बिहार समृद्ध बनेगा। बिहार समृद्ध तभी बनेगा जब बिहार के 14 करोड़ लोग समृद्ध बनेंगे। हमलोग ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। बिहार में रहकर ही लोग बिहार के विकास में अपना योगदान देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसको आगे बढ़ाते हुए भारत को विकसित बना रहे हैं। नीतीश कुमार बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। बिहार को समृद्ध बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना रहे हैं। 22 हजार एकड़ में मगध नाम से टाउनशिप बनाया जाएगा। नालंदा विश्वविद्यालय को आक्रांता ने जब जलाया था तो उसमें 90 लाख पुस्तकें थीं और वे पुस्तकें 6 महीने तक जलती रही थीं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित करने आए थे तो कहा था कि नालंदा विश्वविद्यालय के इस पुराने खंडहर को बचाकर रखना ताकि हम दुनिया को दिखा सकें कि हमलोग कितने सहनशील हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित करने के लिए धन्यवाद देते हैं और उनका विशेष आभार प्रकट करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस अवसर पर विष्णुपद कॉरिडोर बनाने की घोषणा करता हूं। हमारी सरकार एक माह में बोधगया मठ कॉरिडोर स्थापित करने के लिए कार्य करेगी। लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। 20 नवंबर, 2026 तक लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट लाएंगे। बिहार के नौजवानों को 50 करोड़ रुपये तक का ठेका देंगे ताकि नौजवान यहां काम कर सकें। बिहार में निर्मित 30 प्रतिशत सामान को सरकार खरीदेगी ताकि बिहार में उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। बिहार का पैसा बिहार में ही खर्च होगा तो बिहार की तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि बिहार दर्शन शुरू कर रहे हैं ताकि बिहार के ऐतिहासिक और गौरवशाली अतीत को लोग जान सकें। बोधगया में कई ऐसी चीजें हैं जिसके बारे में लोग ठीक से नहीं जान पाए हैं जैसे अभी महंत स्वामी विवेकानंद गिरी जी ने बताया कि यहां मठ में 11 वीं शताब्दी से अखंड ज्योति जल रहा है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि गयाजी में म्यूजियम बनाएंगे ताकि दुनिया से आनेवाले लोग भारत की विरासत और यहां की संस्कृति की झलक देख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जीएसटी लाया। उसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है। बिहार की 14 करोड़ की आबादी ढाई लाख करोड़ टैक्स जमा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनी बनने का सबसे आसान तरीका है कि पहले ज्ञानी बनें। ज्ञानी बनने के लिए अच्छे से शिक्षित होना जरूरी है। हमने तय किया है कि बेहतर विशिष्ट मॉडर्न स्कूल बनाएंगे जिसमें शिक्षा की ऐसा उत्तम व्यवस्था होगी कि मंत्री और अधिकारी के बच्चे भी उसमें पढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन हर हालत में स्थापित रहेगा। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए जो भी कदम जरूरी है वो सरकार उठाएगी। गयाजी पिंड दान की भूमि है जो भी राज्य में कानून-व्यवस्था को तोड़ेगा, अपराध करेगा तो अपराधियों का पिंड दान करेंगे। महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया जाएगा जिसमें समस्याओं को लेकर जो भी आवेदन आएंगे उसपर संबंधित अधिकारी 30 दिनों में अपना निर्णय लेंगे। अटकाना, भटकाना और लटकाने की प्रवृत्ति नहीं चलेगी। आगे बढ़ने की प्रवृत्ति चलेगी। बिहार को भयमुक्त बनाना है। मठ की जमीन पर जो अवैध कब्जा है उससे मुक्त कराएंगे और यहीं से इसकी शुरुआत करेंगे। नालंदा से श्री शरण निवास बाबा महतो जी, गयाजी से विष्णु भगवान और बोधगया में भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आशीर्वाद से बिहार को समृद्ध बनाने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। बुद्ध पूर्णिमा के इस अवसर पर भगवान बुद्ध को नमन करता हूं।

कार्यक्रम को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ के सचिव भंते प्रज्ञा दीप महाथेरो, नालंदा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो० के०टी०एस० सराओ, शंकराचार्य मठ के स्वामी विवेकानंद गिरी ने संबोधित किया। मगध विश्वविद्यालय के वीसी प्रो० शशिप्रताप शाही ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर विधायक मनोरमा देवी, विधायक ज्योति देवी, विधायक रोमित कुमार, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नगर परिषद की सभापति ललिता देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

TAGGED:Vishnupad Temple in Gayaji
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

नन्हे वाणीकांत ने रचा इतिहास, 195 देशों के झंडों की पहचान कर बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान
National लेटेस्ट न्यूज़
कस्तूरबा विद्यालय कुटुंबा में 25 मूक-बधिर बालिकाओं को मिला हियरिंग एड, डीपीओ ने बढ़ाया हौसला
National लेटेस्ट न्यूज़
रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस तैनात
National लेटेस्ट न्यूज़
बाबा मणिराम की समाधि नालंदा ही नहीं, पूरे बिहार की आस्था का केंद्र : मंत्री श्रवण कुमार
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने मारपीट का लगाया आरोप
National लेटेस्ट न्यूज़
70 लाख की विदेशी शराब जब्त, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार
National लेटेस्ट न्यूज़
सब्जी मंडी में युवक ने युवती की मांग में भरा सिंदूर, बाजार में मचा हड़कंप
National लेटेस्ट न्यूज़
क्लस्टर-2 खेल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल दानी बिगहा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर कोर्ट ने सुनाई सजा 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बंगाल निर्णायक मोड़ पर, बचाने का यही सही समय : जी. किशन रेड्डी

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

पांच साल से डकैती कांड में फरार एक अभियुक्त मंजूराही से गिरफ्तार 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?