नवीन सिन्हा/नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
हजारीबाग। हजारीबाग के चूरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में बीती रात हाथियों ने 6 व्यक्तियों की जान ले ली है. चार व्यक्ति एक ही परिवार के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि पूरा परिवार रात में सोया हुआ था और अचानक पांच हाथियों का झुंड घर पर धाबा बोल दिया। घर पर सो रहे हैं एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई है।

विकास कुमार उज्ज्वल, डीएफओ, पूर्वी वन प्रमंडल, हजारीबाग ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यह हाथी का झुंड बोकारो और रामगढ़ के सिमाने पर बीते रात था. देर रात हाथी चूरचू प्रखंड के आंगो गांव के निकट गोंदवार पहुंच गया. भुइयां टोली में एक घर में अनाज की तलाश में पहुंचा. उस समय घर में सभी लोग सो रहे थे. हाथी को देख घर के लोग बाहर निकले और इस दौरान हाथियों में एक ही घर के 4 लोगों को चपेट में ले लिया. पास में दो अन्य लोग थे उन्हें भी हाथी ने अपने चपेट में ले लिया. उन दोनों की भी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली इन्होंने बताया कि 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। इसके पहले भी इस क्षेत्र में हाथियों का आतंक रहा है. विभाग कभी भी हाथी को भगाने के लिए संवेदनशील नहीं रहा। यही कारण है कि इतनी बड़ी घटना घट गई. इन्होंने कहा कि मृतक परिवार के साथ संवेदना है. सरकारी प्रावधान के अनुसार प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।