नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
मुजफ्फरपुर। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में घिरे एक बीडीओ के विभिन्न ठिकानों पर आज जांच टीमों ने एक साथ छापेमारी की। आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। दरभंगा के बहादुरपुर प बीडियो डॉ. आनंद कुमार विभूति पर शिकंजा कसा गया है।
जांच एजेंसी के रडार पर आए BDO की कुल ज्ञात आय से 1,71,84,000 रुपये (करीब 1.71 करोड़ रुपये) की बेहिसाब संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है, जो उनकी वैध कमाई से 121.87 प्रतिशत ज्यादा है। भ्रष्ट आचरण पर नकेल कसते हुए EOU ने स्पेशल थाने में कांड संख्या-21/26 दर्ज कर पांच ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। मंगलवार सुबह ठीक सात बजे जब डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में EOU का भारी अमला मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित बैरिया आदर्श ग्राम पहुंचा, बीडीओ के पास उनकी वैध कमाई से 1.71 करोड़ रुपये (121.87%) अधिक संपत्ति पाई गई है।
EOU ने मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई भ्रष्ट अधिकारियों के लिए साफ संदेश है कि कानून की नजर से बचना नामुमकिन है। EOU ने स्पेशल थाने में कांड संख्या-21/26 दर्ज किया है।छापेमारी के दौरान मुजफ्फरपुर के बैरिया आदर्श ग्राम स्थित आवास पर ताला मिला। अधिकारियों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। पत्नी के आने के बाद ताला खुला और तलाशी ली गई। पूर्वी चंपारण के चिरैया (लालबेगिया) स्थित पैतृक हवेली पर भी जांच जारी है।
कार्रवाई के तहत पटना के दानापुर स्थित ‘साईं बिहार अपार्टमेंट’ के फ्लैट नंबर 305, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित सरकारी कार्यालय व आवास, और मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित निजी आवास पर तलाशी ली गई। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के कांटी में तैनाती के दौरान भी उक्त अधिकारी पर वित्तीय धांधली के गंभीर आरोप लगे थे। इस कार्रवाई के दौरान टीमों द्वारा जमीन-जायदाद के संदिग्ध दस्तावेज, बेनामी निवेश के कागजात, बैंक खातों और लॉकरों के विवरण जब्त किए जा रहे हैं।