By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों के नाम पर साढ़े 3 करोड़ की ठगी, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  मुजफ्फरपुर, बिहार। मुजफ्फरपुर में बोचहां और मुशहरी प्रखंड की…

    By Editor NBT
    Bihar

    बिहार पंचायत चुनाव: 122 जातियों का होगा हिसाब, फिर तय होगा ईबीसी आरक्षण, जल्द शुरू होगा सर्वे

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना। इस बार बिहार में होने वाला पंचायत चुनाव…

    By Editor NBT
    AurangabadBihar

    बैटरी लदी पिकअप में लगी भीषण आग, टक्कर के बाद धूं-धूंकर जला वाहन

    जवाहर सेतु पर हादसे के बाद एनएच-19 पर लगा लंबा जाम, दमकल…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    ‘गोलगप्पे की टोकरी और चना-चूर कॉर्नर वाला पंडाल’: हिनू शुक्ला कॉलोनी में सजेगा 55 फीट ऊंचा अनोखा पूजा पंडाल

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। राजधानी रांची के हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी में इस…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत दो युवतियों और दो युवकों ने गंवाई जान

    मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    जमशेदपुर के केनरा बैंक में फिल्मी अंदाज में हुई 42 लाख की डकैती

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो जमशेदपुर। गोलमुरी में गुरुवार को अपराधियों ने कानून व्यवस्था…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

‘गोलगप्पे की टोकरी और चना-चूर कॉर्नर वाला पंडाल’: हिनू शुक्ला कॉलोनी में सजेगा 55 फीट ऊंचा अनोखा पूजा पंडाल

जलती बस में यात्रियों को फंसा छोड़ भागे ड्राइवर-कंडक्टर, 9 यात्रियों की मौत, अब दोनों हिरासत में

मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों के नाम पर साढ़े 3 करोड़ की ठगी, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव: 122 जातियों का होगा हिसाब, फिर तय होगा ईबीसी आरक्षण, जल्द शुरू होगा सर्वे

Editor NBT
Last updated: September 24, 2026 6:15 pm
By Editor NBT
Share
4 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

पटना। इस बार बिहार में होने वाला पंचायत चुनाव सिर्फ परिसीमन और सीटों के बदलाव तक ही सीमित नहीं रहने वाला है. चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर चर्चा तेज है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए आरक्षण का नया आधार तय करने की तैयारी शुरू हो गई है. इस बार यह फैसला केवल आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि गांव-गांव सर्वे और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के अध्ययन के बाद लिया जाएगा.

- Advertisement -

विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

पंचायती राज विभाग ने ईबीसी आरक्षण को लेकर जरूरी गाइडलाइन तय कर दी है. जानकारी के मुताबिक, अब राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग इसी आधार पर बिहार में अध्ययन करेगा. आयोग अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करीब 122 जातियों की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का आकलन करेगा. इसके लिए जल्द ही संबंधित गांवों और शहरी इलाकों में सर्वे शुरू होने की संभावना है.

- Advertisement -

सर्वे के बाद तय होगा आरक्षण

इस पूरी प्रक्रिया का सबसे अहम सवाल यही है कि पंचायत चुनाव में ईबीसी को आखिर कितना आरक्षण मिलेगा? बताया जा रहा है कि इसका जवाब आयोग की रिपोर्ट में मिलेगा. आयोग निर्धारित मानकों के आधार पर यह देखेगा कि किन जातियों और क्षेत्रों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व की स्थिति क्या है और आरक्षण की वास्तविक जरूरत कितनी है. इसके बाद आयोग अपनी अनुशंसा सरकार को देगा. रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग के जरिए पंचायती राज विभाग तक पहुंचेगी और फिर निर्वाचन विभाग को भेजी जाएगी.

- Advertisement -

50 प्रतिशत की सीमा सबसे बड़ी शर्त

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पंचायत चुनाव में ईबीसी आरक्षण लागू करने से पहले ‘ट्रिपल टेस्ट’ पूरा करना जरूरी है. इसके तहत तीन प्रमुख बातों का अध्ययन होगा. पहला, एससी-एसटी और ईबीसी समेत आरक्षण का कुल दायरा किसी भी स्थिति में 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता. दूसरा, यह निर्धारित करना होगा कि ईबीसी की किन जातियों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षण की जरूरत है. तीसरा, इस काम के लिए एक समर्पित आयोग को वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन कर समय पर रिपोर्ट देनी होगी. बिहार सरकार ने राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग को इस अध्ययन के लिए समर्पित आयोग के रूप में जिम्मेदारी दी है.

पहले 20%, अब नजर नए आंकड़ों पर

- Advertisement -

पिछले पंचायत चुनाव में बिहार में पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था. आगामी चुनाव में ईबीसी आरक्षण का प्रतिशत क्या होगा, यह नए अध्ययन और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर तय होगा. एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि आरक्षण का निर्धारण केवल पूरे राज्य के स्तर पर नहीं होगा. पंचायत को आधार इकाई बनाया जाएगा. इस तरह से परिसीमन के बाद अगर पंचायतों की संख्या बढ़ती है, तो ईबीसी के लिए आरक्षित पंचायतों की संख्या में भी बदलाव हो सकता है.

परिसीमन के बाद ही होगा चुनाव

जानकारी के मुताबिक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में धानुक, तेली, कहार, कुम्हार, लोहार, नाई जैसी जातियां शामिल हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह स्पष्ट किया था कि राज्य में पंचायत चुनाव परिसीमन के बाद ही कराए जायेंगे. परिसीमन का काम राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कराया जा रहा है. पंचायतों के परिसीमन के लिए 7500 की आबादी का मानक तय किया गया है. यानी आबादी के आधार पर पंचायतों की सीमाओं को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा.

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

‘गोलगप्पे की टोकरी और चना-चूर कॉर्नर वाला पंडाल’: हिनू शुक्ला कॉलोनी में सजेगा 55 फीट ऊंचा अनोखा पूजा पंडाल
लेटेस्ट न्यूज़
जलती बस में यात्रियों को फंसा छोड़ भागे ड्राइवर-कंडक्टर, 9 यात्रियों की मौत, अब दोनों हिरासत में
लेटेस्ट न्यूज़
मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों के नाम पर साढ़े 3 करोड़ की ठगी, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत दो युवतियों और दो युवकों ने गंवाई जान
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जमशेदपुर के केनरा बैंक में फिल्मी अंदाज में हुई 42 लाख की डकैती
लेटेस्ट न्यूज़
बैटरी लदी पिकअप में लगी भीषण आग, टक्कर के बाद धूं-धूंकर जला वाहन
National लेटेस्ट न्यूज़
सीएसपी संचालक को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
National लेटेस्ट न्यूज़
समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 3 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंडवार जांच शिविर सह मूल्यांकन कार्यक्रम
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ को नक्सलियों के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में मारी गोली

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मंदिर में सो रहे राहगीर के गले से सोने का लॉकेट चोरी, आरोपी गिरफ्तार

By Editor NBT
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बिहार में नकली नोट छाप रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?