नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने खेल विभाग के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें आयोग ने 29 और 30 जनवरी, 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। यह भर्ती प्रक्रिया कई पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें जिला खेल अधिकारी, सहायक निदेशक (खेल), सहायक निदेशक (युवा), और राज्य स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा कॉलेज में व्याख्याता (लेक्चरर) के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Sports Department Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे। यदि टाइपिंग या लिखने में कोई भूल हुई है, तो परीक्षाफल में सुधार किया जा सकता है। इंटरव्यू की तारीख और कार्यक्रम की सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी। यह रिजल्ट का नोटिफिकेशन 04 नवंबर, 2026 की तिथि में जारी की गई है।