नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। बिहार के सासाराम के तकिया मोहल्ले में 7 सितंबर की सुबह गली में तेज बाइक चलाने (स्पीडिंग) को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई है। तेज बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में असामाजिक तत्वों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक के सिर में गोली मार दी गयी, जबकि दूसरे युवक के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। तेज गति से बाइक चलाने से रोकने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ ह। घायलों की पहचान तकिया मोहल्ला निवासी साहिल और सत्यम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, टोकने की बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने साहिल पर गोली चला दी।
सासाराम में साहिल और सत्यम बाइक से जा रहे थे। गली में तेज बाइक चलाने पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें टोका। बहस बढ़ने पर एक पक्ष ने साहिल के सिर में गोली मार दी और सत्यम पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गोली नाबालिग युवक साहिल की जांघ और सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में दूसरे युवक (सत्यम) का सिर भी फट गया।
नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। साहिल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है, जबकि सत्यम का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में संलिप्त सभी छह आरोपियों को दबोच लिया गया है। पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए देसी कट्टे को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई और गहराई से जांच कर रही है।